डेहरी होते हुए चेन्नई से धनबाद के बीच दो फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

डेहरी होते हुए चेन्नई से धनबाद के बीच दो फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ताम्बरम से धनबाद के बीच अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएंगी, जिनका विवरण नीचे दिया गया है। दक्षिण रेलवे जोन के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 06077/78 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। अब इस ट्रेन का परिचालन दो और फेरों के लिए किया जाएगा।

ट्रेन नंबर 06077 ताम्बरम – धनबाद अनारक्षित स्पेशल 14 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) को 22.00 बजे तांबरम से रवाना होगी और सोमवार को 05.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 06078 धनबाद – ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल 18 जुलाई, 2023 (मंगलवार) को 15.35 बजे धनबाद से रवाना होगी और गुरुवार को 22.00 बजे तांबरम पहुंचेगी।

इस ट्रेन का परिचालन कुल 20 जनरल डिब्बों के साथ किया जाएगा।

डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। डेहरी से डीडीयू, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, पूर्णा जंक्शन(महाराष्ट्र), निजामाबाद, सिकंदराबाद, गुंटूर, नेल्लोर, चेन्नई एग्मोर व ताम्बरम तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों का इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से काफी सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त इस रूट से वापस डेहरी लौटने वाले रेल यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की समय सारणी

ट्रेन नंबर 06077 ताम्बरम-धनबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन 14 जुलाई 2023 शुक्रवार को 22.00 बजे ताम्बरम से रवाना होगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार 17 जुलाई 2023 को मध्य रात्रि 00:05 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। इसके पश्चात यह ट्रेन गया जंक्शन, कोडरमा, गोमो रुकते हुए सुबह 05:30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 06078 धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित विशेष ट्रेन मंगलवार 18 जुलाई 2023 को दोपहर 3:35 बजे धनबाद से रवाना होगी और गोमो, कोडरमा एवं गया जंक्शन रुकते हुए शाम 7:43 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। इसके पश्चात यह ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार 20 जुलाई 2023 को रात्रि 10:00 बजे ताम्बरम पहुंचेगी।

बनारस से डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड के रास्ते विशाखापट्टनम को जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 31 अगस्त तक चलेगी

06077/78 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल की पूरी समय सारणी

ट्रेन संख्या 06077 ताम्बरम-धनबाद अनारक्षित स्पेशलStationट्रेन संख्या 06078 धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल
22.00( शुक्रवार)(d)Tambaram(a)22.00
22.30/22.35(a/d)Chennai Egmore(a/d)20.45/20.50
00.08/00.10(a/d)Sullurpeta(a/d)18.20/18.22
——–—-Gudur(a/d)17.30/17.32
01.50/01.52(a/d)Nellore(a/d)16.30/16.32
03.20/03.22(a/d)Ongole(a/d)14.50/14.52
05.15/05.17(a/d)Tenali(a/d)13.05/13.07
06.10/06.20(a/d)Guntur(a/d)12.00/12.05
10.01/10.02(a/d)Miriyalaguda(a/d)10.10/10.11
11.01/11.02(a/d)Nalgonda(a/d)09.30/09.31
12.40/13.00(a/d)Secunderabad(a/d)06.20/06.40
13.50/13.51(a/d)Medchal(a/d)05.10/05.11
14.48/14.50(a/d)Kamareddi(a/d)04.00/04.02
15.48/15.50(a/d)Nizamabad(a/d)03.00/03.05
17.00/17.01(a/d)Basar(a/d)02.20/02.22
18.50/18.52(a/d)Mudkhed(a/d)00.45/00.47
19.25/19.30(a/d)Hazur sahib Nanded(a/d)22.30/22.35
20.30/20.40(a/d)Purna(a/d)21.20/21.40
22.03/22.05(a/d)Hingoli(a/d)20.01/20.02
23.03/23.05(a/d)Washim(a/d)19.01/19.02
01.50/02.00(a/d)Akola(a/d)17.30/17.35
09.10/09.20(a/d)Itarsi(a/d)10.00/10.10
10.13/10.15(a/d)Pipariya(a/d)08.18/08.20
10.48/10.50(a/d)Gadarwara(a/d)07.48/07.50
11.18/11.20(a/d)Narsinghpur(a/d)07.18/07.20
12.50/13.00(a/d)Jabalpur(a/d)06.00/06.10
14.15/14.17(a/d)Katni(a/d)04.30/04.35
15.15/15.17(a/d)Maihar(a/d)03.30/03.35
15.35/15.40(a/d)Satna(a/d)03.05/03.10
17.00/17.02(a/d)Manikpur(a/d)01.48/01.50
22.20/22.30(a/d)Pt.Deendayal Upadhyaya(a/d)21.15/21.25
23.45/23.47(a/d)Sasaram(a/d)20.00/20.02
00.05/00.07(a/d)Dehri On Sone(a/d)19.43/19.45
01.35/01.40(a/d)Gaya(a/d)18.50/18.55
02.43/02.45(a/d)Koderma(a/d)17.35/17.37
04.00/04.02(a/d)NSC Bose Jn Gomoh(a/d)16.15/16.17
05.30(a)Dhanbad(d)15.35 (मंगलवार)
समय सारणी

a=arrival (आगमन) /d=departure (प्रस्थान)

Follow Us On Facebook/Instagram/Twitter

फेसबुक पर हमारे साथ जुड़े-> Facebook

इंस्टाग्राम पर हमारे साथ जुड़े-> Instagram

ट्विटर पर हमारे साथ जुड़े-> Twitter

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *