DM, SP of Rohtas। SDM, ASP of Dehri On Sone

DM, SP of Rohtas। SDM, ASP of Dehri On Sone

Brief History of Rohtas District । रोहतास जिला का इतिहास

रोहतास जिला बिहार के 38 जिला में से एक है। रोहतास जिला 1972 से पहले शाहाबाद जिला का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था। शाहाबाद जिला का मुख्यालय आरा (वर्तमान में भोजपुर जिला का मुख्यालय) था। वर्ष 1972 में शाहाबाद जिला को भोजपुर एवं रोहतास, दो जिला में विभाजित किया गया। उसके बाद 1991 में रोहतास जिले से भभुआ को अलग कर कैमूर जिले की स्थापना की गई। वहीँ वर्ष 1992 में भोजपुर जिले में से बक्सर को अलग जिला बनाया गया।

10 नवंबर 1972 को रोहतास जिला का स्थापना हुआ था। जिसका जिला मुख्यालय सासाराम को बनाया गया। जबकि पुलिस जिला मुख्यालय डेहरी ऑन सोन को बनाया गया। वर्तमान में रोहतास जिले में कुल 3 (सासाराम, बिक्रमगंज और डेहरी) अनुमंडल है और तीनों अनुमंडल के अंतर्गत कुल 19 प्रखंड है।

इस आर्टिकल को भी पढ़ें:- डेहरी अनुमंडल क्षेत्र एवं उसके अंतर्गत आने वाले प्रखंड की पूरी जानकारी

DM of Rohtas District । रोहतास जिलाधिकारी

रोहतास जिला का समाहरणालय सासाराम में है और वर्तमान समय में रोहतास जिलाधिकारी आईएएस अधिकारी श्री नवीन कुमार है।

rohtas-new-dm-ias navin-kumar
रोहतास जिलाधिकारी (DM, Rohtas) श्री नवीन कुमार

DIG Shahabad Range । उप महानिरीक्षक, शाहाबाद

शाहाबाद रेंज के उप महानिरीक्षक का कार्यालय व निवास स्थान डेहरी ऑन सोन में है। वर्तमान समय में शाहाबाद रेंज (रोहतास, कैमूर, बक्सर और आरा) के डीआईजी आईपीएस नवीन चंद्र झा है।

SP of Rohtas District । पुलिस अधीक्षक, रोहतास

रोहतास जिला का पुलिस मुख्यालय डेहरी ऑन सोन में है। वर्तमान समय में रोहतास जिला के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनीत कुमार है।

rohtas-sp-ips-vineet-kumar
रोहतास पुलिस अधीक्षक (SP, Rohtas) श्री विनीत कुमार

Commandant of BSAP-2 (BMP-2), Dehri On Sone

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 (पुराना नाम बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी-2)) डेहरी ऑन सोन में स्तिथ है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 बटालियन की कमांडेंट आईपीएस लिपि सिंह है। अप्रैल 2023 में इन्होनें कमांडेंट के रूप में पदभार संभाला है।

ips lipi singh bsap-2 dehri on sone
डेहरी स्तिथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 कमांडेंट (BSAP-2 Commandant, Dehri On Sone) श्रीमती लिपि सिंह

SDM, Dehri On Sone । अनुमंडलाधिकारी, डेहरी ऑन सोन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के पदाधिकारी श्री सूर्य प्रताप सिंह ने डेहरी ऑन सोन के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाला है।

अनुमंडलाधिकारी, डेहरी ऑन सोन (SDM, Dehri On Sone) श्री सूर्य प्रताप सिंह

ASP/SDPO, Dehri On Sone । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डेहरी ऑन सोन

वर्तमान समय में आईपीएस शुभांक मिश्रा डेहरी अनुमंडल की पुलिस पदाधिकारी है। अप्रैल 2023 में इन्होनें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाला है।

dehri sdpo ips shubhank mishra
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डेहरी ऑन सोन (ASP, Dehri On Sone) श्री शुभांक मिश्रा

Follow Us On Facebook/Instagram/Twitter

फेसबुक पर हमारे साथ जुड़े-> Facebook

इंस्टाग्राम पर हमारे साथ जुड़े-> Instagram

ट्विटर पर हमारे साथ जुड़े-> Twitter

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *