रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर रांची-सासाराम इंटरसिटी स्पेशल का परिचालन होगा शुरू

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर रांची-सासाराम इंटरसिटी स्पेशल का परिचालन होगा शुरू

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की तरफ से रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर मिली है| यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए हटिया-आनंद विहार स्पेशल एवं टाटानगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के बाद अब रांची-सासाराम-रांची इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अनुमति मिल चुकी है|

इस ट्रेन का परिचालन सासाराम से डेहरी ऑन सोन, जपला, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, टोरी, लोहरदगा, पिस्का होते हुए रांची तक होगा| अब सासाराम, डेहरी ऑन सोन से पलामू क्षेत्र होते हुए झारखंड की राजधानी रांची तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी|

काफी समय से इस ट्रेन के पुनः परिचालन को लेकर झारखंड के पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम द्वारा रेलवे से मांग की जा रही थी|

ट्रेन संख्या 08635 रांची-सासाराम इंटरसिटी स्पेशल का परिचालन 23 जून से शनिवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिनों को होगा| वहीँ ट्रेन संख्या 08636 सासाराम-रांची इंटरसिटी स्पेशल का परिचालन 24 जून से रविवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिनों को होगा|

ranchi-sasaram-intercity-special-train

ट्रेन संख्या 08635/36 रांची-सासाराम-रांची इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन की समय सारणी

08635 रांची-सासाराम इंटरसिटी स्पेशल ( 23 जून से )

स्टेशन आगमन/Arrival प्रस्थान/Departure
रांची —– 17:00
पिस्का 17:20 17:22
लोहरदगा 18:0318:05
टोरी 19:1019:12
डाल्टनगंज 20:3920:41
गढ़वा रोड 22:0522:07
जपला 22:4322:45
डेहरी ऑन सोन 23:2323:25
सासाराम 01:00—–

इस खबर को भी पढ़ें:- 21 जून से शुरू होगा टाटानगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

08636 सासाराम-रांची इंटरसिटी स्पेशल (24 जून से )

स्टेशन आगमन/Arrival प्रस्थान/Departure
सासाराम —–03:40
डेहरी ऑन सोन 03:55 03:57
जपला 04:3504:37
गढ़वा रोड 05:3005:32
डाल्टनगंज 06:0106:03
टोरी 08:1008:12
लोहरदगा 09:0009:02
पिस्का 09:4409:46
रांची 10:15—–

इस इंटरसिटी स्पेशल के परिचलान से डेहरी ऑन सोन से जपला, गढ़वा, डालटनगंज से रांची तक इस रूट पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी|

इससे पहले इस ट्रेन का ठहराव बरवाडीह और लातेहार स्टेशन पर होता था लेकिन कोरोना काल में स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलने के कारण उपरोक्त दोनों स्टेशनों से ठहराव वापस ले लिया गया है|

इस खबर को भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत युवाओं को व्यवसाय हेतु मिलेंगे 10 लाख रूपए

Follow Us On Facebook/Instagram/Twitter

फेसबुक पर हमारे साथ जुड़े-> Facebook

इंस्टाग्राम पर हमारे साथ जुड़े-> Instagram

ट्विटर पर हमारे साथ जुड़े-> Twitter

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *