महासप्तमी के दिन माँ दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महासप्तमी के दिन माँ दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं हो पाया था। जिसके कारण पूजा के समय भी शहर व गाँव में लगभग सन्नाटा ही पसरा हुआ था। इसीलिए इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए सभी लोगों में एक अलग उत्साह का माहौल है। आज नवरात्री के महासप्तमी के दिन माँ दुर्गा के पट खुलते समय भी इस उत्साह को सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर देखने को मिला।

डेहरी-डालमियानगर शहर में हर्षोल्लास के साथ खुला माँ दुर्गा का पट

डेहरी-डालमियानगर शहर के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ शहर के कुछ स्थानों पर गरबा व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था।

बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ प्रतिबन्ध एवं जरुरी दिशा-निर्देश के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार लगभग सभी जगह हुआ है। हालाँकि पहले के मुकाबले पंडालों की संख्या में कमी जरूर आई है।

maa durga dehri on sone
व्यापर मंडल, मोहन बिगहा में विराजमान माँ दुर्गा की तस्वीर

डेहरी-डालमियानगर शहर में दुर्गा पूजा का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया है। शहर में एक बार फिर से दुर्गा पूजा की रौनक लौट चुकी है। शहर में विभिन्न जगहों पर जलेबी, चाऊमीन, चाट-पकौड़ी का ठेला, गुब्बारें, खिलौने की दुकानें व झूले पर छोटे बच्चों को आनंद लेते हुए भी देखा गया। आज महासप्तमी के दिन शहरवासी व दूर-दराज से दशहरा मेला घूमने आए तमाम लोग माँ दुर्गा के पट खुलने का इंतजार बेसब्री से कर रहें थे।

वैसे तो डेहरी-डालमियानगर शहर के सभी पंडाल को ही अनूठे अंदाज में सजाया जाता है। लेकिन शहर के कुछ जगह पंडाल की बनावट, सजावट एवं विशेष विषय पर पेंटिंग के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए काफी मशहूर माना जाता है। जिसकी झलक आप पिछले कई वर्षों से देखते आ रहें होंगे।

आज हमारी टीम शहर से दूर रहने वाले सभी पाठकों को डिजिटल माध्यम से शहर के कुछ पंडाल एवं माँ दुर्गा के प्रतिमा को दिखायेंगे। जिसके बाद आप सभी लोग अपने शहर के दुर्गा पूजा का आनंद उठा पायेंगे।

तस्वीर साभार:- इंद्रजीत कुमार

डेहरी शहर के पाली रोड स्तिथ माँ काली के प्रांगण में कोरोना काल के विषय पर चित्रकारी कर माँ दुर्गा की प्रतिमा व पंडाल को सजाया गया है

दुर्गा पूजा, डालमियानगर
तस्वीर साभार:- सोनू गुप्ता

चावल मार्केट, डालमियानगर में विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा

श्री श्री दुर्गा पूजा 2021
तस्वीर साभार:- मोनू पांडेय

न्यू एरिया, डेहरी में विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा

तस्वीर साभार:- रोहतास क्लब डालमियानगर

रोहतास क्लब, डालमियानगर में विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा

डेहरी डालमियानगर शहर के अन्य पंडाल एवं माँ दुर्गा के प्रतिमा को दखने के लिए आप हमारे साथ नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सोशल मीडिया पर जुड़ सकते है।

Follow Us On Facebook/Instagram/Twitter

फेसबुक पर हमारे साथ जुड़े-> Facebook

इंस्टाग्राम पर हमारे साथ जुड़े-> Instagram

ट्विटर पर हमारे साथ जुड़े-> Twitter

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *