उच्च विद्यालय डेहरी में रोहतास पुलिस के लिए बनाया गया आइसोलेशन सेन्टर

उच्च विद्यालय डेहरी में रोहतास पुलिस के लिए बनाया गया आइसोलेशन सेन्टर

रोहतास जिला पुलिस मुख्यालय डेहरी ऑन सोन के उच्च विद्यालय में रोहतास पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमित पुलिस पदाधिकारियों के समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया गया है|

रोहतास पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों हेतु रोहतास पुलिस द्वारा एक आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है जिसमें कोरोना से संक्रमित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निःशुल्क उपचार होता है। उक्त आइसोलेशन सेन्टर में पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

covid isolation centre in dehri on sone

ऑक्सीजन सिलिंडर, पल्स ऑक्सीमेटर, इंफ़्रा रेड थर्मामीटर, स्वच्छ पेयजल इतियादी सभी चीजें वहां उपलब्ध है। चिकत्सीय परामर्श हेतु बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी (BSAP-2, Dehri) के डॉक्टर के अतिरिक्त कई प्रसिद्ध चिकित्सकों से वार्ता कर आइसोलेशन सेन्टर एवं होम आइसोलेशन में रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें:- कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए मॉडल स्कूल डालमियानगर में होगा निःशुल्क इलाज

पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा स्वयं एवं उनके कार्यालय में गठित टीम द्वारा प्रतिदिन सभी कोविड से संक्रमित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दूरभाष पर वार्ता कर हाल चाल पूछा जाता है, मनोबल बढ़ाया जाता है तथा समस्याओं का निराकरण किया जाता है।

isolation centre high school dehri

अभी तक रोहतास पुलिस परिवार के 43 सदस्य कोविड से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 27 ने कोविड को हरा कर दुबारा ड्यूटी जॉइन कर लिया है।

इस खबर को भी पढ़ें:- फर्जी पास बनाने वाले ने डेहरी SDM के वाहन का ही जारी किया फर्जी पास, 5 लोग हुए गिरफ्तार

Follow Us On Facebook/Instagram/Twitter

फेसबुक पर हमारे साथ जुड़े-> Facebook

इंस्टाग्राम पर हमारे साथ जुड़े-> Instagram

ट्विटर पर हमारे साथ जुड़े-> Twitter

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *